November 12, 2026

भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़प, कई घायल

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 पूरब टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प ने तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर दी। घटना में एक पक्ष के अहमद आलम, अबू तालिम, नाहीर आलम, और सोगीना बेगम, जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद तोहिद आलम और जुलेखा परवीन घायल हुए।सूचना मिलने पर मनिहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल अबू तालिम, मोहम्मद तोहिद, और जुलेखा परवीन को बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया।खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने मनिहारी थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बताया जा रहा है कि झगड़े की वजह पुराना भूमि विवाद है।

Previous post 28 महिलाओं का बंध्याकरण एवं एक पुरुष का नसबंदी शिविर में हुई।
Next post दो प्राथमिक अभियुक्तों को भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial