November 12, 2026

दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना से बरारी विधानसभा दहला ।

Read Time:4 Minute, 13 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले में इन दिनों अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कटिहार जिला के बरारी विधानसभा क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना से बरारी विधानसभा दहल गया है। ऐसे में कहीं न कहीं लाॅ एन्ड आर्डर पर सवाल उठ रहा है। गौरतलब है कि कटिहार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले को क्राइम मुक्त करने के लिए विभिन्न थानाध्यक्ष , ओपी अध्यक्ष व पुलिस बल के साथ क्राइम मीटिंग कर रही है बावजूद 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दो घटना पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

बरारी के उचला में अज्ञात अपराधी धनंजय यादव को गोली मारकर हुए फरार ।

बरारी थाना क्षेत्र के उचला हाट पर गुरुवार की संध्या लगभग 40 वर्षीय धनंजय यादव पिता स्वर्गीय आनंदी यादव को अज्ञात अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद घायल धनंजय यादव को स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी लाया गया। वही इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के डॉक्टर संजय कुमार रमन ने बताया कि गोली लगा हुआ एक व्यक्ति को लाया गया था। जिसके लेफ्ट शोल्डर ज्वाइंट पर गोली लगी थी। प्रथम दृष्टिया ऐसा लग रहा था,की गोली फंसा हुआ है। जिस कारण हम लोगों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव के एक किसान को अपराधी ने गुरूवार की देर रात बासा पर सुप्तावस्था मे गोली मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राधेश्याम मंडल के भाई सिकंदर मंडल ने बताया कि उनका भाई मलिनिया गांव निवासी राधेश्याम मंडल अपने बासा पर सोया हुआ था। इसी बीच दो अज्ञात अपराधी बासा पर आया और सुप्तावस्था मे ही उसके भाई को गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर हमलोग व आस पड़ोस के ग्रामीण दौड़कर बासा पर गए । देखा कि उसका भाई राधेश्याम मंडल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है। जिसके बाद रात मे कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया । जहां डाक्टर उज्जवल सिंह द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। वहीं जानकारी देते हुए डॉ उज्जवल सिंह ने बताया कि गोली गले में फंसी हुई थी। घायल ख़तरे से बाहर था । जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वहीं गोलीबारी की घटना की सूचना कुरसेला पुलिस को दी गर्ई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है। परिजन ने पुलिस से अपराधी पर कार्रवाई की मांग की है। किसान को सुप्तावस्था मे बासा पर अपराधी द्वारा गोली मारने से गांव मे दहशत का माहौल है। गोली मारने की घटना का पता नही चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Previous post दो प्राथमिक अभियुक्तों को भेजा जेल
Next post कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस के द्वारा कुल 21.05 किलोग्राम गाँजा के साथ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial