November 12, 2026

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस के द्वारा कुल 21.05 किलोग्राम गाँजा के साथ

Read Time:3 Minute, 55 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस के द्वारा कुल 21.05 किलोग्राम गाँजा के साथ दो आरोपी गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार भेजा जेल।बता दें कि गुरुवार को समय 20:10 बजे संध्या गश्ती के क्रम में कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सिमरा से बल्थी महेशपुर के रास्ते एक पुरुष एवं एक महिला लाल रंग के ट्रोली बैग और काले रंग के पिट्ठु बैग से भारी मात्रा में गांजा लेकर अवैध रूप से खरीद बिक्री करने के लिये आयेगा और भागलपुर के तरफ जायेगा। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार के द्वारा पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा,को दिया गया है।वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता को देखते हुये अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार कटिहार-02 के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया है। गठित छापमारी दल को त्वरित कारवाई करते हुये गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् गठित छापामारी दल के द्वारा समय करीब 20:45 बजे SH 77 सड़क PWI फिल्ड के सामने वाहन चेकिंग करने लगे। चेकिंग के क्रम में देखे कि एक पुरुष एवं एक महिला अपने साथ लाल रंग के ट्रोली बैग और काले रंग के पिठ्ठ बैग लेकर आ रहा है। पुलिस बल को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर गठित छापामारी दल के सहयोग से उक्त दोनों व्यक्ति को त्वरित कारवाई करते हुये पकड़ा गया। उक्त दोनों पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. ऋषि गौतम पिता अनुरूद्ध मंडल साकिन छोटी मोहनपुर थाना एकचारी जिला भागलपुर एवं 02. अनीता देवी पति भोला सिंह साकिन श्रीपुर थाना नवगछिया जिला भागलपुर बताया। इस संबंध में छापामारी दल के द्वारा तलाशी नियम का पालन करते हुये दण्डाधिकारी के समक्ष विधिवत् पकड़ाये व्यक्ति का तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में लाल रंग के ट्रॉली बैग से 14.720 किलोग्राम एवं काले रंग के पिट्ठु बैग से 6.330 किलोग्राम कुल 21.05 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया तथा दो मोबाईल भी बरामद किया गया है। जिसे विधिवत् दण्डाधिकारी के समक्ष जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। जिस संदर्भ में कुर्सेला थाना कांड संख्या-11/25, दिनांक-09.01.25. धारा-8/20(b)(ii) (c) NDPS Act के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान. ऋषि गौतम पिता अनुरुद्ध मंडल साकिन छोटी मोहनपुर थाना एकचारी जिला भागलपुर 02. अनीता देवी पति भोला सिंह साकिन श्रीपुर थाना नवगछिया जिला भागलपुर के रूप में हुआ है।

Previous post दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना से बरारी विधानसभा दहला ।
Next post फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial