November 12, 2026

मनिहारी प्रखंड में घर-घर लगेंगी नाम प्लेट, स्वच्छता और पहचान सुनिश्चित करने की पहल

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों पर नाम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया है। प्रत्येक नाम प्लेट के लिए मकान मालिकों से ₹50 शुल्क लिया जाएगा।इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और घरों की पहचान को आसान बनाना है। पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, वार्ड सदस्य, और पंचायत सचिवों को इसे सफलतापूर्वक लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ ही पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजना के लाभों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर प्रधानाध्यापक रखते हैं विशेष ध्यान
Next post नामजद आरोपी जितेंद्र जायसवाल गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial