November 12, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर प्रधानाध्यापक रखते हैं विशेष ध्यान

Read Time:12 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत के जाजा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 517 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने कहा कि विद्यालय में ई-शिक्षा पोर्टल पर शत प्रतिशत छात्र- छात्राओं का नाम अपलोड किया गया है। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बिरेन कुमार दास, सीता कुमारी राय, कन्हैया झा,मो०अकील अजहर,मो०मुखलेसुर रहमान, आकांक्षा पुष्पराज पठन-पाठन का कार्य में बेहतरीन ठंग से करते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना है और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित करें।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ-साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखें। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय को प्राप्त मात्र 25 डीसमल जमीन पर 13कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक मदन मोहन रायने कहा कि विधालय में वित्तिय वर्ष 2024 25 में वर्गावार नामांकित छात्रों की संख्या वर्ग 1 में 41,छात्र, वर्ग 2 में 53, वर्ग 3 में 44,वर्ग 4 में 70, वर्ग 5 में 78,वर्ग 6 में 87, वर्ग 7 में 78,वर्ग 8 में 66, टोटल 517 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी छात्र – छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफ.एल.एन कीट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।हाऊस कीपिंग के द्वारा विधालय परिसर तथा शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जा रहा है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। आनंददायी कक्षा एक कमरे को बनाया गया है। वर्ग एक और दो के बच्चे आनंददायी कक्षा में चित्रों को देखकर खेल-खेल में सिखते है। विभागीय निदेशानुसार अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। दीक्षांत समारोह में विधालय के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक से पुरस्कृत किया गया। जिससे छात्र छात्राओं काफी खुश दिखे। इसका विधालय में सकारात्मक प्रभाव पड़ा और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ोतरी हुई। इससे अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने में अभिरुचि बढी। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस में मीनू के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना का लाभ दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार के कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना, भूकंप,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने बताया कि हमने प्रथम योगदान 14 जून 200t को शिक्षक के रूप में दिया। और विद्यालय में अगस्त 2005 में प्रधानाध्यापक का प्रभार मिला। तब से विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में दिन-रात जुटा। जिसका परिणाम अल्प अवधि में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में कार्य किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। परिणाम हुआ कि विद्यालय के छात्राएं अनुशासित ढंग से पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के बच्चे ड्रेस में आते हैं। प्रधानाध्यापक मदन मोहन राय ने 2008 में प्राथमिक विद्यालय से उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दर्जा दिलाने में काफी सराहनीय सहयोग किया। जबकि उसे समय विद्यालय में मात्र दो कमरा और एक चापाकल के अलावे कुछ भी आधारभूत संरचना नहीं था।विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दर्जा मिलते ही इन्होंने 2010 में विद्यालय परिसर में 6 कमरा का निर्माण कराया। 2012 में चार कमरा, रसोई घर,भंडार गृह,चाहार दिवारी, दो चापाकल, दो शौचालय का निर्माण कराया।2020 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय को 10+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजा का दर्जा दिलाया। 10 + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिलाने मिलने के बाद विद्यालय में आधारभूत संरचना तैयार किया। विद्यालय विकास समिति का गठन किया। तालाब में मिट्टी भर कर विद्यालय भवन का निर्माण किया। इनके द्वारा अल्प अवधि में विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने से समाज में इनकी पेठ बन गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने के लिए 10 + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए साधुवाद दिया है। छात्र-छात्राओं में भी काफी खुशी है कि अब उन्हें वर्ग एक से 12वीं तक की पढ़ाई गांव में ही मिल रहा है। प्रधानाध्यापक के द्वारा मोटर पंप, पानी टंकी,नल लगायें है। विधालय में टेबुल, कुर्सी, अलमीरा, स्पीकर सेट,बक्सा, दरी की व्यवस्था किया हैं। विद्यालय में विद्युत वायरिंग कर लाइट एवं पंखा लगाया गया है। रंग-रंगोन किया गया है। बोर्ड का कालीकरण किया गया है। बेंच डैक्स की व्यवस्था किया गया है। प्रधानाध्यापक श्री राय बताते हैं कि विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय में समायोजन करने का भी कार्य किया गया है। लेकिन प्रशासन को चाहिए कि अलग से जमीन आवंटित करने से 10 प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय के लिए भवन बन जाता, तो छात्राओं को काफी सुविधा मिलता। या विधालय परिसर में कम से कम चार कमरे का निर्माण हो जाता तो छात्र छात्राओं को सुविधा हो जाता। विद्यालय के पीछे नदी के किनारे चाहार दिवारी का निर्माण हो जाता, तो छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की दृष्टि से और भी अच्छा होता। विद्यालय परिसर में और शौचालय का निर्माण हो जाता, तो छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर साबित होता।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान आयोजित
Next post मनिहारी प्रखंड में घर-घर लगेंगी नाम प्लेट, स्वच्छता और पहचान सुनिश्चित करने की पहल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial