November 12, 2026

जनता दरबार में एक मामले का किया गया। निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे वादी तथा प्रतिवादी के कागजात का अवलोकन करने बाद पुराने तीन मामले थे । जिसमें एक मामले का दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद एक मामले का निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार मे दर्जनों जमीन संबंधित विवाद के फरियादी पहुंचे थे। वहीं दो बचे मामले को लेकर नोटिस निर्गत किया गया। जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार, रोहित कुमार, फरियादी संतोष अग्रवाल,आदि उपस्थित थे।

Previous post 18 लीटर देशी शराब के साथ एक बाईक जब्त, तस्कर फरार।
Next post बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताने गये भाई को सनकी आशिक ने पीट-पीटकर मार डाला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial