November 12, 2026

बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताने गये भाई को सनकी आशिक ने पीट-पीटकर मार डाला

Read Time:3 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार में इंजीनियरिंग की छात्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 का बताया जा रहा है जहां अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय युवक दुर्गा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक तरफा प्यार का है मामला बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 में एक आशिक मिजाज युवा दीपक कुमार रविदास लड़की से एक तरफा प्यार था , लड़की के बार बार मना करने के बावजूद छेड़खानी किया करता था । जिसको लेकर लड़की ने अपने भाई व परिजनों को अपनी परेशानी बताई थी।बहन से छेड़छाड़ का जताया था विरोध मृतक दुर्गा कुमार के परिजनों ने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड संख्या 5 में एक आशिक मिजाज युवा दीपक कुमार रविदास को अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय युवक दुर्गा कुमार बहन के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर समझाने गया था, जहां आशिक मिजाज सनकी युवक दीपक ने अपने सहयोगियों के साथ दुर्गा कुमार तथा उसके भाई पर हमला कर दिया। वहीं दुर्गा कुमार को बेरहमी पीटपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । तीन महीने से कर युवती को कर रहा था परेशान । मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी दीपक पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत करने पर दोनों भाई दीपक को समझाने हेतु गए थे, परंतु उसने बड़े और छोटे भाई पर हमला कर दिया, जिसमें दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण दुर्गा की मौत हो गई। वहीं दुर्गा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous post जनता दरबार में एक मामले का किया गया। निष्पादन।
Next post जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित दो मामलों में एक का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial