November 12, 2026

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा टीम ने कल्पना चावला टीम को किया पराजित

Read Time:2 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

युवाओं में खेल भावना के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य नेहरू युवा केंद्र कटिहार की ओर से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्थानीय सामाजिक संगठन लोक स्वराज के सहयोग से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के ग्राउंड में किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराधा कुमारी अतिथियों साथ मशाल प्रज्वलित कर तथा मार्च पास्ट करते हुए इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर निगम पार्षद प्रतिनिधि सनोज राम, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समता ग्रामीण विकास के सचिव किशोर कुमार मंडल, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मैं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मे मदर टेरेसा की टीम व कल्पना चावला के टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मदर टेरेसा की टीम ने 20-12 से कल्पना चावला की टीम को करारी शिकस्त दी। इसी तरह बालक वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम की टीम ने डॉ राधाकृष्णन की टीम को 40-33 शिप्रजीत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे, लोक स्वराज के सूरज गुप्ता व संजय कुमार सिंह, शिक्षिका मीना कुमारी, आरती कुमारी, उर्वशी कुमारी, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, जयप्रकाश, महेश, अरुण, राम, रंजन, रेफरी अंकित कुमार,लखन, आशीष, चिंटू आदि उपस्थित थे।

Previous post सड़क हादसे में एक युवक की मौत
Next post जनता दरबार में भूमि विवाद के पुराने व नये कुल छह मामलों का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial