November 12, 2026

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Read Time:2 Minute, 10 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

पोठिया थानाक्षेत्र के बखरी मंडल चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार नौगछिया से कटिहार के काढ़ागोला भैंसदियारा आ रहे एक 46 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नौगछिया नवादा निवासी विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एनएच 31 के मंडल चौक बखरी के पास स्थानीय लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में उन्हें पाया गया। जिसके बाद उन्हें समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के चचेरे भाई अजय ठाकुर ने बताया कि विनोद अपनी बहन से मिलने काढ़ागोला भैंसदियारा जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया कि घटना की जानकारी के बाद हमलोग अस्पताल पहुंचे जहां उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलने पर बरारी विधायक विजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि विनोद परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार पर संकट आ गया है।घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Previous post गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाओं के प्रसार के लिए पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिले एवं प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next post दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा टीम ने कल्पना चावला टीम को किया पराजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial