November 12, 2026

गोगा बील झील पक्षी अभयारण्य पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा, जैव विविधता संरक्षण पर जोर

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गोगा बील झील, जिसे पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया है, 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को लेकर चर्चा में है। यह झील सर्दियों में दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल है। मुख्यमंत्री की यात्रा का उद्देश्य झील की प्राकृतिक सुंदरता और संरक्षण प्रयासों का निरीक्षण करना है।स्थानीय समितियों, ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ बैठक कर झील संरक्षण की योजनाओं पर चर्चा होगी। एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ सनत कुमार, सीओ मनिहारी निहारिका, अमदाबाद सीओ स्नेहा कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, मनरेगा पीओ दीपक कुमार शर्मा, अजित प्रज्ञ सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश लगातार जारी कर रहे है। युद्ध स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।झील जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने युवक को देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार।
Next post व्यक्तित्व व शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद है जरूरी:  विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial