व्यक्तित्व व शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद है जरूरी: विधान पार्षद
दार्जिलिंग एक्सप्रेस|डंडखोरा
युवाओं में खेलकूद के प्रति रूचि पैदा करने व उसके समग्र विकास के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र कटिहार एवं लोक स्वराज व गगन तारा फाउंडेशन डंडखोरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ समापन हो गया है. फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच युवा आदर्श क्लब रतनपुरा एवं एफसी रखा टोला डंडखोरा के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में एफसी रखा टोला की टीम ने पेनाल्टी के जरिये युवा आदर्श क्लब को 4-2 से हराया. जबकि युवा आदर्श क्लब रतनपुरा की टीम को उप विजेता घोषित किया गया. समापन समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, मुखिया पार्वती हेम्ब्रम, नेहरु युवा केंद्र के विक्रम कुमार, हरिमोहन सिंह, कालन्दी कुमारी आदि अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के डंडखोरा थाना चौक के समीप मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट से शुरू किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने किया था. प्रतियोगिता के संयोजक राजेन सोरेन ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता-उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया . आयोजन में मुख्य रेफरी विष्णु सोरेन, लाइनमैन सूरज सोरेन व शिबलाल मुर्मू ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर मुखिया पार्वती हेंब्रम, नेहरू युवा केन्द्र के विक्रम कुमार, अभिषेक, हरिमोहन सिंह, चितरंजन भारती उर्फ लड्डू, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, सुंदर कुमार, राजेन सोरेन, प्रादुम कुमार सिंह, गणेश कुमार मंडल, सरभु सिंह सूरज कुमार मड़ैया, संझलु मुर्मू, शिबलाल मुर्मू, जाबिर आलम, विनय कुमार, गौरव आनंद, सूरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में डंडखोरा व आसपास के ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद थे।
