कटिहार जिले में दिनदहाड़े 10 लाख की लुट जांच में जुटी पुलिस।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एस एच 77 सङक पर महंत थान के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर चालक से अज्ञात बदमाशो के द्वारा 10 लाख रुपए लुट पाट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर आवेदन थाना में दे दिया गया है।वहीं बताते चलें कि , खाद , बीज व्यवसायी अतीश कुमार, पिता कमलेश्वरी भगत , घर गोनर चक, थाना परबता, जिला भागलपुर निवासी थाना मे लिखित आवेदन दिया है। जिसमे बताया है कि भवानीपुर पूर्णिया से खाद बिक्री का 10 लाख 48 हजार रूपए लेकर ट्रैक्टर चालक सुभाष पासवान, घर तेतरी रूपए लेकर आ रहा था। कुर्सेला एस एच 77 सङक पर नवाबगंज महंत थान के समीप अज्ञात बदमाशों के द्वारा ट्रैक्टर चालक से रूपए लूटपाट कर ड्राइवर को गायब कर दिया गया । वही सूत्रों के जानकारी अनुसार पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। तथा ट्रैक्टर भी कबजे में ले लिया गया है।वहीं थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि अभी आवेदन दिया गया है। कांड अंकित कर जांच किया जा रहा है जल्द ही मामले का उद्बभेदन कर लिया जाएगा ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
