November 12, 2026

आदिवासी संस्कृति का उत्सव: प्रकृति से जुड़े बादना पर्व की धूम

Read Time:58 Second

**मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में आदिवासी समुदाय ने परंपरागत हर्षोल्लास के साथ बादना त्योहार मनाया। यह माघ माह से पहले पांच दिनों तक आयोजित होता है, जिसमें पशुधन, प्रकृति और खेती से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर नृत्य-गीत प्रस्तुत करती हैं। विशेष रीति-रिवाजों के तहत गठ पूजा, गहाइल पूजा, बुड़ही बांदना और गुड़ी बांदना जैसे अनुष्ठान संपन्न होते हैं। उपवास, चावल पीठा बनाने और गांव में उत्साहपूर्ण जुलूस की परंपरा से यह त्योहार प्रकृति और संस्कृति के प्रति आदिवासियों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

Previous post कटिहार में पुनर्वास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग
Next post कटिहार जिले में दिनदहाड़े 10 लाख की लुट जांच में जुटी पुलिस।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial