November 12, 2026

सांसद तारिक अनवर जनसंपर्क के दौरान पहुंचे हसनगंज

Read Time:1 Minute, 28 Second

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सांसद तारिक अनवर ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के हथिया दियारा, कालसर, खनुआ, ढेरुआ समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद चौधरी, कांग्रेस कार्यकर्ता दिलीप विश्वास, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधारी उरांव, मो. बसिरुद्दीन और अन्य लोग भी मौजूद रहे।सांसद ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि उनका प्रयास है कि हर पंचायत तक पहुंचकर लोगों के मुद्दों का समाधान किया जाए। कालसर गांव में स्थानीय लोगों ने राजकीय बुनियादी विद्यालय को प्लस टू बनाने, खेल मैदान और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान गिरधारी उरांव ने भूमि दान, लाल कार्ड और अन्य स्थानीय मुद्दों के समाधान की भी अपील की, जिससे लोग अपनी जमीन से बेदखल होने की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Previous post आग लगने में आशियाना जला लाखों का नुकसान
Next post स्कूली बच्चों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial