November 12, 2026

स्कूली बच्चों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 27 Second

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में डॉ. सुधा रानी फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ. आनंद चौधरी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का उत्साह और मनोबल बढ़ता है। हर साल फाउंडेशन की ओर से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है।इस अवसर पर डॉ. आनंद चौधरी ने कक्षा 8 में प्रथम उत्तीर्ण शिक्षा प्रिया और बालक सुमित कुमार ठाकुर को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा, द्वितीय श्रेणी में आने वाले नैना कुमारी, आदर्श कुमार, और तृतीय श्रेणी में पास होने वाले छात्र-छात्राओं बदल कुमार, शिव कुमार, आकांक्षा कुमारी, और मोनिका कुमारी को भी नगद राशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।

Previous post सांसद तारिक अनवर जनसंपर्क के दौरान पहुंचे हसनगंज
Next post आग लगने से मुर्गी फॉर्म स्वाह लाखों का नुकसान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial