November 13, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी से फसल क्षति: किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग

Read Time:2 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मुख्यमंत्री के आगामी 28 जनवरी को संभावित दौरे की तैयारियों के चलते मनिहारी के गोगा झील पक्षी अभयारण्य के किनारे पर खेती करने वाले किसानों की फसलें प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने गोगा बील से सटे अपने रैयती जमीन पर सरसों, मक्का और गेहूं की फसलों की बुवाई की थी, जो अब अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनज़र हेलीपेड और रास्ते के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उनकी फसलें नष्ट हो रही हैं।किसानों को लाखों के नुकसान की आशंका
स्थानीय किसानों ने बताया कि प्रत्येक किसान के खेत में लगाए गए फसलों का लागत मूल्य करीब 35 हजार से 40 हजार रुपये तक है। इस निर्माण कार्य के कारण दर्जनों किसानों की फसलें नष्ट हो जाएंगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। किसानों ने बताया कि वे छोटे किसान हैं और उनकी आजीविका पूरी तरह से इन्हीं फसलों पर निर्भर है।
प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके फसल नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं और वीआईपी आगमन की तैयारियों से अगर किसानों को नुकसान होता है, तो उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।किसान श्रीनाथ यादव, युगल यादव,बबन चौधरी, नागेंद्र यादव, राजेश,अनील यादव, धीना सोरेन और मंगल हंसदा ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द समाधान करेगा ताकि उनकी आजीविका पर संकट न आए।

Previous post महेशपुर दियरा से जमीन में छिपाई गई 38 लीटर देशी शराब बरामद
Next post मकर संक्रांति पर आग ने मचाई तबाही, घर का एक कमरा जलकर राख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial