November 12, 2026

मकर संक्रांति पर आग ने मचाई तबाही, घर का एक कमरा जलकर राख

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के नया टोला वार्ड नंबर 2 में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुधीर साह के घर में पूजा के दौरान आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में पलग, कपड़े, फ्रिज और बच्ची के मैट्रिक-इंटर के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी खाक हो गए।स्थानीय नागरिकों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर उपस्थित बालेश्वर सिंह, युवा समाजसेवी करण मानस, बिट्टू गुप्ता, सोनू यादव, राजा मिश्रा और मनोज सिंह ने आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई।जनसेवक करण मानस ने अंचल अधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। पीड़ित परिवार के अनुसार इस आगजनी से करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।

Previous post मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी से फसल क्षति: किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग
Next post अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश की उन्नति शांति आपसी सौहार्द की मन्नतें मांगी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial