अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश की उन्नति शांति आपसी सौहार्द की मन्नतें मांगी।
डडंखोरा (अशोक कुमार)
डंडखोरा में दो दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत मंगलवार को हज़रत बाबा बाला शाह के मज़ार पर चादरपोशी के साथ हुई। डंडखोरा थाना के समीप काफी पुरानी एवं प्रसिद्ध मजार है। जहां सालाना हजारों की संख्या में चादरपोशी के लिए अकीदतमंद की भीड़ जुटती है।। सुबह से ही मजार परिसर में कुरान खानी के बाद दोपहर 2:30 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की गई। मजार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मजार के आसपास फल, मिठाई, फूल ,खिलौने ,चाट गुपचुप एवं बड़े-बड़े झूले की दुकानें सजने से मेला सा नजर बन गया है। वहीं देर शाम जलसा का आयोजन किया गया है। साथी इसी परिसर में बुधवार को मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय उर्स में बिहार के विभिन्न जिलों सहित बंगाल तथा झारखंड से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे है। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मन्नते मांगी। गौरतलब है कि हजरत बाबा बाला शाह की मजार पर लगने वाला उर्स सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल होते हैं और मन्नतें मांगते हैं। जिसकी मन्नते पूरी होती है वह पुनः मजार पर पहुंचकर फातिहा पढ़ते हैं। वहीं उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। विधि व्यवस्था को लेकर मजार परिसर में पुलिस पदाधिकारी भ्रमण करते रहे। मजार परिसर में पहुंचे अकीदतमंदों की सुविधा के लिए उर्स कमेटी की ओर से शौचालय, मास्क, पेयजल, रौशनी आदि की व्यवस्था की गई है। वही उर्स मेला के आयोजन में अध्यक्ष मजीद खान, हैदर अली, शेख साबीर, आफताब आलम, मिस्टर खान, लाल मोहम्मद, मेराज आलम, सरफराज आलम, फैयाज हुसैन, मो कयुम आदि सक्रिय है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
