November 12, 2026

अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश की उन्नति शांति आपसी सौहार्द की मन्नतें मांगी।

Read Time:2 Minute, 30 Second

डडंखोरा (अशोक कुमार)

डंडखोरा में दो दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत मंगलवार को हज़रत बाबा बाला शाह के मज़ार पर चादरपोशी के साथ हुई। डंडखोरा थाना के समीप काफी पुरानी एवं प्रसिद्ध मजार है। जहां सालाना हजारों की संख्या में चादरपोशी के लिए अकीदतमंद की भीड़ जुटती है।। सुबह से ही मजार परिसर में कुरान खानी के बाद दोपहर 2:30 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की गई। मजार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मजार के आसपास फल, मिठाई, फूल ,खिलौने ,चाट गुपचुप एवं बड़े-बड़े झूले की दुकानें सजने से मेला सा नजर बन गया है। वहीं देर शाम जलसा का आयोजन किया गया  है। साथी इसी परिसर में बुधवार को मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय उर्स में बिहार के विभिन्न जिलों सहित बंगाल तथा झारखंड से हजारों की संख्या में अकीदतमंद पहुंचे है। अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मन्नते मांगी। गौरतलब है कि हजरत बाबा बाला शाह की मजार पर लगने वाला उर्स सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के लोग शामिल होते हैं और मन्नतें मांगते हैं। जिसकी मन्नते पूरी होती है वह पुनः मजार पर पहुंचकर फातिहा पढ़ते हैं। वहीं उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। विधि व्यवस्था को लेकर मजार परिसर में पुलिस पदाधिकारी भ्रमण करते रहे। मजार परिसर में पहुंचे अकीदतमंदों की सुविधा के लिए उर्स कमेटी की ओर से शौचालय, मास्क, पेयजल, रौशनी आदि की व्यवस्था की गई है।  वही उर्स मेला के आयोजन में अध्यक्ष मजीद खान, हैदर अली, शेख साबीर, आफताब आलम, मिस्टर खान, लाल मोहम्मद, मेराज आलम, सरफराज आलम, फैयाज हुसैन, मो कयुम आदि सक्रिय है। 

Previous post मकर संक्रांति पर आग ने मचाई तबाही, घर का एक कमरा जलकर राख
Next post गंगा व कोसी के दीयरा क्षेत्र में एसपी ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial