November 12, 2026

विधान पार्षद एवं महापौर के द्वारा आयोजित दही चुरा सह भोज में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल के आवास पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित दही चुरा सह भोज का आयोजन किया गया मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज में जिले भर के तमाम राजनीतिक दल के पदाधिकारी,त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, नगर निगम एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं समर्थक हजारों की संख्या में शामिल होकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल ने आए हुए आगंतुक को सम्मान बैठे हुए भोजन कराया और सभी को सम्मान के साथ सम्मान पूर्वक वार्तालाप किया। दिनभर सेल्फी फोटो सेशन का सिलसिला भी जारी रहा। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तार किशोर प्रसाद, पूर्व जदयू सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय,भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर,सीमा झा, दिलीप वर्मा, उपमेयर मंजूर खान सहित बड़ी संख्या में जिले के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया। राहत संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेहाल अख्तर, सचिव डॉक्टर फरजाना ने इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व सांसद दुलाल गोस्वामी को बुके एवं डायरी, कलम देकर अभिनंदन किया।

Previous post उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के छात्र-छात्राओं का पढ़ाई पर प्राचार्य रखते हैं ध्यान
Next post धनगामा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन पत्र विद्यालय के मामले को उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कमेटी से जांच करने की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial