November 12, 2026

धनगामा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन पत्र विद्यालय के मामले को उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कमेटी से जांच करने की मांग

Read Time:2 Minute, 59 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत धनगामा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धनगामा की जमीन का कागज विद्यालय के नाम से प्राप्त है। जानकारी के आधार पर स्वर्गीय नाथू शर्मा, पिता स्वर्गीय महंगू शर्मा धनगामा के द्वारा अर्जित है। लेकिन कागजात खोज करने पर यह जमीन स्वर्गीय शफीउद्दीन, पिता स्वर्गीय तमिज़ुद्दीन धनगामा के नाम पर जमाबंदी दर्शाया गया है। जबकि विद्यालय का स्थापना सन 19 57 में हुआ है। और सरकार की तरफ से विद्यालय का संचालन हो रहा है। स्वर्गीय शफीउद्दीन का लड़का यह जमीन का खरीद बिक्री कर रहा है। विद्यालय के परिवार को भी कठिनाई हो रहा है। विद्यालय का ब्योरा नीचे दर्शाया गया है। ग्रामीणों में अमुक लाल शर्मा, चमरू यादव, श्री लाल शर्मा, अग्रमोहन शर्मा, हजारी प्रसाद राय, उपेंद्र शर्मा, सत्तर लाल शर्मा, आलताभ राय, मोही लाल शर्मा, कंचन शर्मा, कुंदन शर्मा, मोहम्मद नावेद राजा, सदानंद ठाकुर, दिलीप शाह, जगलाल यादव, वीर सिंह शर्मा, ईश्वर चंद्र शर्मा, चमरू शर्मा सहित 58 लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचलाधिकारी कंदवा को सौंपा गया है। आवेदन पत्र में जिक्र किया गया है कि मौज धनगामा खाता नंबर 142, खेसर 423, रखवा 98 डिसमिल जमीन पर 1957 से विद्यालय स्थापित होकर संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धनगामा के मामले को उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कमेटी के द्वारा जांच करने की मांग किया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनगामा के सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धनगामा प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय का जमीन संबंधित कागजात मांग किया गया। जिसमें विद्यालय के कार्यालय में किसी प्रकार का अभिलेख प्राप्त नहीं है।

Previous post विधान पार्षद एवं महापौर के द्वारा आयोजित दही चुरा सह भोज में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
Next post अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी को मिला ब्लड स्टोरेज यूनिट का लाइसेंस, लोगों को मिलेगा लाभ गंभीर गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में शुरू होगा सी-सेक्शन सुविधा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial