November 12, 2026

ठंड एवं ककनी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित।

Read Time:1 Minute, 58 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

लगातार तापमान में गिरावट एवं पछुआ हवा के चलने से मौसम में व्यापक बदलाव हुआ है ।शाम से ही ठंड एवं कनकनी बढ़ने लगती है। देर रात तक प्रखंड क्षेत्र भीषण सर्दी के चपेट में आ जाता है। ठंड के बढ़ने से रोज कमाने खाने वाले मजदूर, पशुपालक ,मवेशी तथा गरीब तबके के लोगों को किसके पास गर्म कपड़े नहीं है वैसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गरीब परिवार गोबर के गोइठा एवं लकड़ी जलाकर आग के तपन से रात बिताते हैं ।हालांकि गेहूं सरसों फसलों के लिए ठंड फायदा करता है। लेकिन अधिक ठंड होने से मक्के की फसल की बढ़वार प्रभावित होती है। शाम होते ही प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में समा जाता है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले वाहन की रफ्तार भी धीमी पड़ जाती है। किसान मजदूर ,छोटे व्यापारी ,हाट बाजार के दुकानदार मौसम की मार से प्रभावित हो रहे हैं ।लोगों की कम आवाजाही से छोटे व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। लोग सर्दी के कारण बहुत जल्द अपने घर में दुबक जाते हैं । पूर्व प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, समाजसेवी निर्मल कुमार विश्वास, 70 वर्षीय बुजुर्ग माया लाल विश्वास सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से चौक चौराहा एवं गरीब तबके के लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की मांग की है। 

Previous post मिनी गण फैक्ट्री का सफल उद्भेदन एक गिरफ्तार
Next post रेलवे फाटक के पास बथान में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial