November 12, 2026

रेलवे फाटक के पास बथान में लगी आग, बड़ी दुर्घटना टली

Read Time:49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में स्थित मिलिक रेलवे फाटक के पास गुरुवार देर शाम एक पालतू पशुओं के बथान में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर पहुंची मिनी दमकल की टीम के साथ मिलकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous post ठंड एवं ककनी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित।
Next post पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक ने सांसद से मिलकर रखी मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial