पैक्स प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
बुधवार को कुरसेला नगर पंचायत में पैक्स प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का चुनाव तथा जीत की घोषणा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पश्चिमी मुरादपुर पंचायत में चुनाव प्रक्रिया शाम 5 बजे तक पूरी हो गई।चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक लगभग 45.95% मतदान दर्ज किया गया। महिला और पुरुष मतदाताओं को मिलाकर कुल 2040 मतदाताओं में916लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के दौरान अंचलाधिकारी अनुपम ,थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार,समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को शील कर अंचल कार्यालय स्थित बज्रगृह लाया गया। तथा शाम ही गिनती हुई। जिसमें अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में कुल 916 मतदान हुआ । जिसमें 439 मत से बिंदेश्वरी मंडल की जीत घोषित हुई। वही जीत घोषित होते हैं बिंदेश्वरी मंडल के समर्थक अबीर गुलाल माला पहनाकर स्वागत किया तथा बैंड बाजा के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां खाई। वही काफी समस्या में समर्थक मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
