September 16, 2026

दिव्यांग व वरिष्ट नागरिक का शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 52 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे दिव्यांग व वरिष्ट नागरिक का शिविर कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। दिव्यांग व वरिष्ट नागरिक का शिविर कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह, उपमुख पार्षद पूनम देवी, पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव, के मौजूदगी में आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय विभाग के तहत मां सेवा केंद्र आसरा की ओर से कटिहार जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग व वरिष्ट नागरिको को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण दिया गया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव प्रखंड प्रमुख दीप माला सिंह उपमुख पार्षद पूनम देवी ने एक स्वर में कहा कि दिव्यांग जनों को सेवा प्रदान करना बहुत ही अनोखा कार्य है। जो भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा दिव्यांग जनों सशक्तिकरण के लिए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक हेतु एडीपी राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जाता है। इससे हमारे क्षेत्र के दिव्यांगजन भाइयों को काफी लाभ पहुंचेगा। भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण समाजिक न्याय विभाग की ओर से विभिन्न जिलो में भी कार्यक्रमो को चलाया जा रहा है। ताकि हर गांव कस्बे के दिव्यांगजनो वरिष्ट नागरिक इस योजना का लाभ उठा कर लाभान्वित हो सके। दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठाएं। वही लाखों की लागत से दिव्यांग जनों के लिए उपकरण वितरण किया गया।इस मौके पर मां सेवा आश्ररा केंद्र के प्रोपराइटर उत्तम कुमार,उपमुख पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, अनंतजायसवाल, मिलन मंडल,विमल विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, योगेंद्र गुप्ता, प्रभाकर झा, सरवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंचायत के मुखिया ललन राम आदि सैकड़ो दिव्यांगजन मौजूद थे।

Previous post गोगाबिल को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग, जनलक्ष्य और मंदार नेचर क्लब का प्रयास
Next post शहीद दिवस के अवसर पर प्रखंड कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial