गोगाबिल को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग, जनलक्ष्य और मंदार नेचर क्लब का प्रयास
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जनलक्ष्य और मंदार नेचर क्लब ने गोगाबिल क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। संगठनों ने बिहार के मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक को पत्र भेजकर इसे सामुदायिक संरक्षित क्षेत्र का दर्जा देने का आग्रह किया है। इससे स्थानीय जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा संभव हो सकेगी। इससे पहले 16 जून 2013 को सुरापार टाल में बैठक कर यह प्रस्ताव पारित किया गया था। गोगाबिल क्षेत्र प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है और इसे संरक्षित करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।इस कदम पर अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, जनसुराज के कर्मठ सदस्य सैफ अली खान, मुखिया शिवजी यादव, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, लोजपा नेता बिनोद सिंह, अमदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू मंडल, अनंत तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने साधुवाद दिया है।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
