May 31, 2026

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उनासो पंचगाछी में सरस्वती पूजा को लेकर बैठक

Read Time:3 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सरस्वती पूजा पूजा की तैयारी बड़े उत्साह से किया जा रहा है। सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं। सरस्वती पूजा की तैयारी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक- शिक्षिका सहित छात्र-छात्राओं जुट गए हैं। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीनापुर सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उनासो पंचगाछी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद खुर्शीद आलम ने शिक्षक -शिक्षकों के साथ बैठक किया। बैठक में सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद खुर्शीद आलम ने शिक्षक- शिक्षकों से सरस्वती पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाने को कहा। प्रधानाध्यापक ने बैठक में सभी शिक्षक- शिक्षकों से सरस्वती पूजा विधि विधान पूर्वक करने, छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करने, छात्राओं को पूजा अवधि में अनुशासित रहकर पूजा अर्चना कराने,पूजा अवधि में विशेष सतर्क एवं सावधानी पूर्वक के रहने को कहा है। प्रधानाध्यापक ने यह भी कहा कि विद्यालय के समीप रेलवे लाइन गुजरती है। आम लोग रेलवे पटरी पारकर विद्यालय में आते हैं। ग्रामीण बड़ी संख्या में भी सरस्वती पूजन में भाग लेते हैं। इसलिए विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानाध्यापक मो०खुर्शीद आलम ने कहा वैसे विद्यालय परिसर काफी सुरक्षित है। विद्यालय परिसर के चारों तरफ चारदीवारी को ऊंची कारण कर दिया गया है। मेन गेट भी हमेशा लगा रहता है।इसलिए परिसर में छात्र-छात्राएं सुरक्षित है। लेकिन गांव के बच्चे- बुजुर्ग भी विद्यालय में आयोजित होने वाली सरस्वती पूजा में भाग लेते हैं। इसलिए ग्रामीणों को भी सजग एवं सचेत रहने की जरूरत है। बैठक में वर्ग एक से आठ के शिक्षक धनंजय पंडित, मोहम्मद अबरार अहमद, मोहम्मद जमील अहमद, विलास राय, नीतू कुमारी, आलेदा खातून, यशोदा कुमारी, मोहम्मद शाकिब तथा वर्ग 9 से 12 के शिक्षिका नेहा शर्मा, राजीव कुमार, मोहम्मद सादीक, निशा कुमारी बैठा, गुलाम सरवर,मोहम्मद शोबान, रीमा कुमारी, इंद्रदेव कुमार वर्मा, शरीफुल, सीनू कुमारी, सुनंदा कुमारी आदि ने भी अपना अपना विचार प्रकट किया।

Previous post पूर्व विधायक के निधन पर सांसद ने गहरा दुःख प्रकट किया
Next post फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया प्रशिक्षिण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial