May 31, 2026

पूर्व विधायक के निधन पर सांसद ने गहरा दुःख प्रकट किया

Read Time:2 Minute, 0 Second

मनोरंजन साहा (कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला के मनिहारी विधानसभा के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया।सांसद श्री अनवर ने अपने शोक संदेश मे कहा कि स्व विश्वनाथ सिंह जी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनका व्यक्तित्व काफी लोकप्रिय था। इनके निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। इनसे मेरे व्यक्तिगत रूप से अच्छे सम्बन्ध रहे है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी स्व विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि इनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र मे अपूरणीय क्षति है।कटिहार जिला कांग्रेस के सत्यनारायण प्रसाद पूर्व विधायक, सुनीता देवी पूर्व विधायक, दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह, बिमल सिंह बेगानी, शंभू शरण गुप्ता, पंकज कुमार तमाखुवाला, प्रहलाद गुप्ता, शाहनवाज खान, शंकर साह, ऐनुल अंसारी, अल्तमश दीवान, पुतुल सिंह, रिंकू मिश्रा, सऊद मुखिया , राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, राज आनंद सिंह, नवीन खंडेलिया, पंचानंद नायक, मेजर जमाल आदि नेताओं ने भी स्व विश्वनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Previous post सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कमेटी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उनासो पंचगाछी में सरस्वती पूजा को लेकर बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial