November 11, 2026

मनिहारी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Read Time:1 Minute, 42 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के कमलापुरी धर्मशाला में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और जिला अध्यक्ष सुनील यादव मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत कदवा विधायक शकील अहमद के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट के मौन से हुई। शाहनवाज आलम ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी मनुस्मृति के आधार पर देश चलाना चाहती है। वही विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने “संविधान बचाओ, देश बचाओ” अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा हुई।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मनिभुषण सिंह, गोपाल यादव, सिकंदर मंडल,रजि इमाम, शेख साजिद,शेरू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post विधायक के पुत्र के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
Next post हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial