हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।
डडंखोरा (अशोक कुमार)
डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, विभिन्न कोचिंग संस्थानों, विभिन्न युवा क्लबों सामाजिक संगठनों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सुबह से ही वैदिक मंत्र उच्चरणों के साथ पूजा अर्चना की जा रही है । छात्र-छात्राओं ,युवाओं ,विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं में अच्छी खासी उत्साह देखी जा रही है । इस अवसर पर पूजा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जो श्रद्धालुओं को मन मोह रहा है ।इस अवसर पर पूजा पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी किया जा रहा है। छोटी-छोटी बच्ची एवं आठवीं नौवीं क्लास की लड़कियां साड़ी में सज धज कर मां सरस्वती की पूजा वंदना कर रही है। जो काफी मनमोहक लगती है ।पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में बच्चों के बीच गीत संगीत क्विज पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। संतोष मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित पुलिस बल क्षेत्र में गश्ती करते नजर आये।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
