November 11, 2026

हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा।

Read Time:2 Minute, 1 Second

डडंखोरा (अशोक कुमार)

 डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, विभिन्न कोचिंग संस्थानों, विभिन्न युवा क्लबों सामाजिक संगठनों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सुबह से ही वैदिक मंत्र उच्चरणों के साथ पूजा अर्चना की जा रही है । छात्र-छात्राओं ,युवाओं ,विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं में अच्छी खासी उत्साह देखी जा रही है । इस अवसर पर पूजा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जो श्रद्धालुओं को मन मोह रहा है ।इस अवसर पर पूजा पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी किया जा रहा है। छोटी-छोटी बच्ची एवं आठवीं नौवीं क्लास की लड़कियां साड़ी में सज धज कर मां सरस्वती की पूजा वंदना कर रही है। जो काफी मनमोहक लगती है ।पूजा पंडालों में बज रहे  भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में बच्चों के बीच गीत संगीत क्विज पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। संतोष मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित पुलिस बल क्षेत्र में गश्ती करते नजर आये।  

Previous post मनिहारी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना
Next post समय पर जांच व इलाज कराने से लोग हो सकते हैं कैंसर मुक्त-मुख्यतः तीन तरह के कैंसर से ग्रसित होते हैं लोग : एनसीडीओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial