माघी पूर्णिमा मेला पर प्रशासन सख्त, गंगा घाट पर विशेष इंतजाम
मनीहारी (रतन कुमार ओझा)
माघी पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु स्नानार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गंगा घाट और यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया।गंगा नदी में बैरिकेडिंग, कृत्रिम प्रकाश, सफाई व्यवस्था, अस्थायी प्रशासनिक शिविर, शौचालय और वस्त्र परिवर्तन गृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।एसडीओ ने सीओ मनीहारी को प्रशिक्षित गोताखोरों की नियुक्ति के आदेश दिए, साथ ही 11 फरवरी से होने वाले यज्ञ और मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेला समिति से सभी सदस्यों की सूची और फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।मेला समिति के अध्यक्ष ने पेयजल और चापाकल की मांग रखी, जिस पर प्रशासन ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मी मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
