November 11, 2026

बच्चों का क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 9 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकडमी स्कूल के प्रांगण में एक शानदार क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना और उनकी मानसिक क्षमता को परखना था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज कुमार द्वितीय देवासिस और तृतीय स्थान चाहत कुमारी प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार स्वरूप प्राइज दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करने में मदद करती हैं।फर्स्ट, सेकंड और थर्ड स्थान पर आने वाले छात्रों को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्रों के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।वही मौके पर शिक्षक सुबोध कुमार, मो अनवारुल, अमित कुमार, शिवानी कुमारी, अनीता कुमारी,अब्बास, रहमान, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Previous post माघी पूर्णिमा मेला पर प्रशासन सख्त, गंगा घाट पर विशेष इंतजाम
Next post नम आंखो से माँ सरस्वती का हुआ बिदाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial