November 11, 2026

नम आँखों से माँ सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Read Time:1 Minute, 18 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों और क्लबों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से नदी व विभिन्न तालाबों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया । विसर्जन जुलूस में युवाओं बच्चों की टोली खूब थिरके और अबीर गुलाल उड़ाए तथा युवा और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । प्रखंड क्षेत्र में कई जगह विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।बहरहाल बुधवार की देर शाम तक कई जगह प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं के द्वारा नम आंखों से किया गया । जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने में थानाध्यक्ष, मुखिया गण समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षा बलों की भूमिका अहम व सराहनीय रही।

Previous post नम आंखो से माँ सरस्वती का हुआ बिदाई।
Next post शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती माता का विदाई संपन्न शासन प्रशासन चाक चौबंद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial