November 11, 2026

शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती माता का विदाई संपन्न शासन प्रशासन चाक चौबंद।

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा का पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया. सरस्वती माता की जय, अगले वर्ष फिर जल्दी आ… के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. विसर्जन के समय विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन काफी सतर्क दिखा. विभिन्न पूजा समिति के युवा सदस्य प्रतिमा को गाजे-बाजे के धुन पर अबीर-गुलाल लगाकर जुलूस निकाला। दूसरी तरफ डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार दल बल के साथ मंदिर एवं पंडालों निरक्षण करते दिखे। बता दे की पंडालों का निरीक्षण एवं विसर्जन को लेकर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम भी जायजा लेती दिखी।वही सुतारा मेंही मिशन स्कूल, कोचिंग संस्थान द लर्निंग अकैडमी , एवं विभिन्न कोचिंग संस्थान मंदिर समिति सहित अन्य संस्थानों में भी शांतिपूर्ण रूप से विद्या दायिनी को नम आंखों से विदाई दी गई।

Previous post नम आँखों से माँ सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Next post जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 17 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial