November 11, 2026

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहार (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना के सामने एक भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत सड़क दुर्घटना में पूरब टोला निवासी मोहम्मद सउद (पिता – मसूद) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब उसकी बाइक अचानक एक स्कूल के पास फिसलकर स्कूल बस के नीचे पीछे से जा घुसी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटिहार जाने की सलाह दी जहां इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्कूल बस और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous post बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियेशन के आह्वान पर पीडीएस दुकानदारों ने किया हड़ताल
Next post पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिवंगत विधायक विश्वनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial