November 11, 2026

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिवंगत विधायक विश्वनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि

Read Time:47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पहुंचे वीआईपी पार्टी प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके निधन से राजनीतिक जगत को बड़ी क्षति हुई है। इस मौके पर उनके तीनों पुत्र, पत्नी और रिश्तेदार सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Previous post सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Next post मनिहारी पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial