November 11, 2026

त्रिमोहिनी संगम पर मेला स्थल का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 42 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिमोहिनी संगम में प्रस्तावित गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में जिला गंगा समिति के डीपीओ ब्रज मोहन यादव एवं नेहरू युवा केंद्र के एमटीएस विक्रम कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी ली गई।निरीक्षण के समय संगम बाबा, समाजसेवी प्रिंस राज, मोहित कुमार झा एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने गंगा आरती को भव्य और सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग और भागीदारी का आश्वासन भी दिया।गंगा आरती का यह आयोजन महात्मा गांधी जी के अस्थि-विसर्जन की 77वीं वर्षगांठ को स्मरण करने के साथ-साथ नमामि गंगे अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से आयोजन की सफलता के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Previous post एक यूवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Next post एक विवाहित महिला के ससुराल वालों ने किया मुंडन मचा ववाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial