November 11, 2026

एक यूवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला नगर पंचायत के बस्ती गांव शुक्रवार को एक युवक का शव घर से कुर्सेला पुलिस ने बरामद किया। मौके पर पहुंची कुर्सेला पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। वहीं इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि कुर्सेला बस्ती के शिवनंदन मंडल उम्र 29 वर्ष पिता मनी लाल मंडल , कुर्सेला बस्ती निवासी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वही प्रथम दृष्टियां से आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल पाएगा जांच जारी है। वही इस मामले पर कोई आवेदन भी नहीं मिला है। वही परिजन का रो रो कर बुरा हाल था।

Previous post पुलिस अधीक्षक ने रोशना थाना का किया निरक्षण ,दिए कई निर्देश
Next post त्रिमोहिनी संगम पर मेला स्थल का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial