November 11, 2026

एक विवाहित महिला के ससुराल वालों ने किया मुंडन मचा ववाल

Read Time:1 Minute, 54 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के गांव दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक विवाहित महिला को शुक्रवार के शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर मारपीट करते हुए महिला के बाल मुंडन कर देने का मामला प्रकाश में आया है।सूत्रों के जानकारी अनुसार महिला ससुराल में नहीं रहना चाहती थी ।कुछ दिनों से घर से कहीं चले गई थी। जिसे परिजन खोज बिन कर रहे थे। इसके बाद महिला मिलने पर घर लाकर जान से मारने की धमकी देते हुए,उसे बैठा कर मारपीट कर हाथ बांधकर बाल मुंडन कर दिया गया। महिला को बताया गया कि तुमको कहीं जाने घूमने लायक नहीं छोड़ेंगे। महिला रहम करने की दुहाई करती रही. मुझे छोड़ दो मेरे बाल नहीं काटो मगर उस पर किसी को रहम नहीं आया. इस कृत से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं इस वाकये की जानकारी मिलने पर कुर्सेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार तत्परता दिखाते हुए महिला के घर पहुंच कर पीड़ित महिला को थाना लाकर पुलिस संरक्षण में रखा गया है।मामले में थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना का जांच किया जा रहा है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार महिला द्वारा 14 लोगों का नाम बताया जा रहा है। वहीं मामले में एक को हिरासत में लेने का खबर है।

Previous post त्रिमोहिनी संगम पर मेला स्थल का किया निरीक्षण
Next post पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial