November 11, 2026

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 36 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित राधिका एंटरप्राइजेज दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की से 5 लाख 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि पुलिस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और अन्य सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रौतारा नहर के पास छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू कुमार यादव, पप्पू कुमार यादव दोनों निवासी रौतारा, और मुकंदर नटराज निवासी कंडराज, थाना कापू, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की राशि 4 लाख 79 हजार रुपये भी बरामद किये वही आरपो पर मामला दर्ज करते हुवे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Previous post एक विवाहित महिला के ससुराल वालों ने किया मुंडन मचा ववाल
Next post दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत पर भारतीय जनता पार्टी मै जश्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial