November 11, 2026

भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित।

Read Time:46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के आदर्श थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। मिली जानकारी के अनुसार दो नये आवेदन प्रतिवेदित हुए। वही भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों का दोनों पक्षों के आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी एहसान अली,अंचल सहायक मंटू कुमार मौजूद थे।

Previous post भूमि संबंधित समस्या सुनी गई एक मामले का हुआ निष्पादन- सिओ अनुपम।
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आपदा मद से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का दिया चेक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial