November 11, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आपदा मद से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का दिया चेक

Read Time:1 Minute, 26 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

पटना में फुलवारी शरीफ के समीप टेंपो पर पर पेड़ गिर जाने से मिरचाईबारी ,ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी विनोद सिंह की हुई असामयिक मृत्यु तथा वार्ड संख्या- 44 सत्संग मंदिर तीनगछिया, निवासी चंदेश्वरी यादव के घर हुई अगलगी की घटना के फलस्वरुप आज अंचल कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वर्गीय विनोद सिंह की धर्मपत्नी पूजा देवी को आपदा मद से चार लाख रुपए तथा चंदेश्वरी यादव को बारह हजार रुपए का चेक तथा घरेलू उपयोग में आने वाले सामानों का किट सौंपा।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग भाजपा नेता धर्मनाथ तिवारी, भाजपा नेता सह निगम पार्षद प्रमोद महतो, निक्कू सिंह, मो०मुर्तजा, निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय, मनोज मिश्रा सनोज राम ,अंचल पदाधिकारी अंशु कुमार अंचल नाजिर विकास कुमार तथा पीड़ित परिवार के परिजन उपस्थित थे।

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित।
Next post दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनिहारी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial