कटिहार से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार से प्रयागराज के लिए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों वो श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर नियमित रूप से आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों का नियमित परिचालन किया जा रहा है। वहीं महाकुम्भ के अवसर पर रेल मंत्री द्वारा एक दिन में 300 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिसकी मॉनिटरिंग रेल मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से लगातार स्वयं कर रहे है। कुंभ के लिए ट्रेनों के परिचालन को लेकर सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की सभागार में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में अपील किया कि कुंभ को लेकर अनियंत्रित भीड़ आदि के रयूमर को नजरअंदाज करे।गौरतलब हैं कि रेल प्रशासन द्वारा समय समय पर लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। कटिहार से भी कुंभ स्पेशल ट्रेन को संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,डीआरएम सुरेंद्र कुमार,सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
