अस्पताल में उपस्थित लोगों को दवा खिलाकर किया एमडीए अभियान की शुरुआत-दवा सेवन के बाद साइड इफेक्ट्स की संभावना, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं : सिविल सर्जन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम सोमवार से शुरू किया गया। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा वृहत पैमाने पर फाइलेरिया रोधी दवा सेवन करते हुए फाइलेरिया ग्रसित होने से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित किया गया। सदर अस्पताल में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दवा खाते हुए अन्य उपस्थित लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर की गई। इस दौरान एसीएमओ सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जे पी सिंह, भीबीडीसीओ एन के मिश्रा, एनसीडीओ डॉ आर सुमन, डीपीएम मनीषा कुमारी, डीसीएम अश्विनी मिश्रा, डीएम&ई अखिलेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार के साथ पिरामल स्वास्थ्य के एसपीएम अमित शर्मा, जिला लीड आजाद सोहैल, प्रोग्राम लीड रणविजय कुमार, प्रोग्राम अधिकारी अभिमन्यु कुमार, यशवंत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।दवा सेवन के बाद साइड इफेक्ट्स की संभावना, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं: सिविल सर्जनएमडीए अभियान के शुभारंभ के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा का सेवन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को घर घर पहुँचकर फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी व एल्बेंडाजोल का सेवन करवाने की शुरुआत की गई है। जिले के सभी लोगों को फाइलेरिया बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए दवा का सेवन करना सुनिश्चित करना है। लोगों को फाइलेरिया संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में एमडीए अभियान शुरु किया गया है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को घर-घर पहुँचकर फाइलेरिया सुरक्षा का दवाई खिलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को फाइलेरिया सुरक्षा की दवा नहीं खिलाई जाएगी।
