November 11, 2026

ठारी व्रत प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।

Read Time:2 Minute, 16 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

ठारी व्रत प्रखंड क्षेत्र में एवं श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लासके साथ मनाया गया। चार दिवसीय ठारी व्रत नहाए खाय से शुरू होती है ।दूसरा दिन खरना एवं तीसरे दिन संध्या अर्ग तथा चौथे दिन प्रातः कालीन अर्ग के साथ व्रत का समापन होता है ।ठारी व्रत भी छठ पर्व की तरह ही नियम पूर्वक व विधि विधान से मनाया जाता है। मनोकामना पूर्ण होने पर परिवार समाज एवं बाल बच्चों की सुख समृद्धि के लिए त्यौहार मनाया जाता है। हकरू शर्मा, जनार्दन दास, अमित दास, चुन्ना साह, भोला शर्मा, सिनोद दास,मोनू शर्मा, मंजुला देवी, अरुणा देवी रेखा देवी, रानी देवी ,मीरा देवी, द्रोपदी, लीला देवी, इंद्रा देवी, बुचिया देवी ठारी व्रतियों श्रद्धापूर्वक मनाया गया। व्रतियों के साथ कीर्तन मंडली भी चलती है जो भगवान भास्कर की बखान एवं धार्मिक गीत गया जाता है ।दिन में व्रतियों  द्वारा पश्चिमी टोल ,विश्वास टोला,विषारी मंदिर, बालूगंज, दास टोला, जनकपुर,सौरिया,हमसेली गांव सहित विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए भमरेली काली कुंडी में अर्ग के साथ ही समापन हुआ।कीर्तन  मंडली अजय विश्वास, सदानन्द विश्वास, मुकेश ठाकुर, सहदेव, शर्मा, बटेसर शर्मा, भोला मंडल, डोमाई शर्मा, निरंजन शर्मा भजन कीर्तन किया गया तो वही इस मौके पर समाजसेवी निर्मल विश्वास, सिताराम मंडल, बबलू शर्मा, बेचन शर्मा, अरबिंद शर्मा सहित अन्य बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे 

Previous post आदर्श मध्य विद्यालय नुनगरा में शिक्षकों ने छात्रों के साथ किया परीक्षा पर चर्चा
Next post आदर्श मध्य विद्यालय नुनगरा में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial