November 11, 2026

आदर्श मध्य विद्यालय नुनगरा में शिक्षकों ने छात्रों के साथ किया परीक्षा पर चर्चा

Read Time:2 Minute, 56 Second

छात्र छात्राओं पूरी मनोयोग के साथ अध्ययन कार्य करें:अशोक कुमार विश्वास

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय नुनगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधन का आठवां एपिसोड पर एक समारोह का आयोजन कर शिक्षकों ने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विश्वास ने किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जय कुमार मिश्रा ने किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विश्वास ने कहा कि छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ उनके एक कौशल का विकास अति आवश्यक है। छात्र छात्राओं पूरी मनोयोग के साथ अध्ययन कार्य करें, ताकि वह परीक्षा में एक अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो सके। प्रधानाध्यापक श्री विश्वास ने कहा कि छात्रों का लक्ष्य केवल अंक प्राप्त करना ना होकर उनके सर्वांगीण विकास अति आवश्यक है। समारोह का मंच संचालन करते हुए शिक्षक जयकुमार मिश्रा ने कहा की परीक्षा बिल्कुल तनाव मुक्त हो तथा परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेकर अध्यता को आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन में छात्र जीवन की बहुमूल्य होता है। अगर हम लोग छात्र जीवन का सदुपयोग करेंगें,तो निश्चित ही मानवता के उत्कृष्ट को छू सकेंगे। यही छात्र का अध्याय होना चाहिए। इसलिए हमें शैक्षणिक जीवन को उत्सव के रूप में लेना चाहिए। बोझ नहीं समझना चाहिए। परीक्षा पर चर्चा को संबोधित करते हुए शिक्षक अभिनंदन कुमार पाठक, विजय कुमार कुशवाहा, चंदन कुमार विश्वास, आलोक कुमार आलोक, शीतल कुमार, एकता कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय जाकर विषयों का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए, ताकि वह परीक्षा के समय पूरी तरह तैयार रहे और भय मुक्त होकर परीक्षा में भाग ले सके।

Previous post अस्पताल में उपस्थित लोगों को दवा खिलाकर किया एमडीए अभियान की शुरुआत-दवा सेवन के बाद साइड इफेक्ट्स की संभावना, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं : सिविल सर्जन
Next post ठारी व्रत प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial