November 11, 2026

संत रविदास जयंती बड़े धूम धाम से मनाया

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार में स्थित अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में आज संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में छोटू ऋषि जो कि अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। उनके द्वारा दीप जलाकर जयंती मनाई गई । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता ने कहा कि आज के इस छुआ छुत् के समय मे भी सरस्वती शिशु मंदिर किसी भी प्रकार के जातिवाद से दूर है। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास चमार जाति से आते थे। उन्होने पूरे देश को संदेश दिया था कि जाति बड़ी नही होती हैं। कर्म प्रधान होता है।ब्राह्मण मत पूजिये जो होवे गुण हिन ,, पूजिये चरण चांडाल का जो होवे गुण प्रवीण। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा देवी आचार्य अभिमन्यु झा,नीतू,नेहा उपस्थित रही ।

Previous post दो अलग-अलग दुर्घटना में ट्रेन से कट एक रेल कर्मचारी एवं एक अज्ञात व्यक्ति की मौत।
Next post विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial