November 11, 2026

विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर उषा देवी अग्रवाल

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल पहुंची। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड में हो रही साफ सफ़ाई की समीक्षा कर स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर पदाधिकारी को जल्द से जल्द समस्या का निदान हेतु निर्देश दी। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा वार्ड के आवासीय योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों के आवास पर भी जाकर उनके भी घर का निरीक्षण किया। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर लगातार नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। उसी का निरीक्षण करने आज वार्ड नंबर 03 पहुंचकर यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुई हूं।इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद ममता देवी,पार्षद प्रतिनिधि संजय तांती,भाजपा नेता सन्नी तांती, नगर निगम के कनिय अभियंता विश्वजीत कुमार, गौतम कुमार, स्वच्छता प्रशाखा के राजीव कुमार, राजीव चाकी, आवास योजना के सहायक अभिषेक कुमार, पंकज नायक, सुनील कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Previous post संत रविदास जयंती बड़े धूम धाम से मनाया
Next post सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial