November 11, 2026

बाल श्रम करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे पांच बच्चों को कटिहार बाल गृह में किया आवासित

Read Time:1 Minute, 56 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बाल श्रम करने के उद्देश्य से पूर्णिया से जा रहे पांच बच्चों को कटिहार रेलवे स्टेशन से राहत संस्थाने अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति में उपस्थित किया। राहत संस्था के विनय कुमार, हसन बानो, संगीता कुमारी ने बताया कि 12 फरवरी को कटिहार रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस एवं राहत संस्था के संयुक्त अभियान चला कर बाल श्रम करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे पांच बालक को अपने संरक्षण में लिया। इस अभियान में रेल सुरक्षा बल के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। रेल सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर मुक्तिशील इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्णिया जिले के चार बालक और कटिहार जिले के फलका प्रखंड के एक बालक बाल श्रम करने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहे थे। जिसका गुप्त सूचना मिला। गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार रेलवे स्टेशन में अभियान चला कर दिल्ली जा रहे पांच बच्चे को अपने संरक्षण में लिया गया। सभी बच्चों का सदर अस्पताल कटिहार में मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच के पश्चात बाल कल्याण समिति में उपस्थित किया गया। बाल कल्याण समिति के मौखिक आदेश पर बाल गृह कटिहार में सभी बच्चों को आवासित किया गया है।

Previous post एक जोड़ी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन जोगबनी और टूंडला के बीच प्रारंभ
Next post माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेला के गंगा त्रिमोहिनी संगम तट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial